JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, Arts में 96.14% छात्र सफल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। Arts, Science और Commerce तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र Roll Code और Roll Number की मदद से नीचे दिए गए लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Ranchi | BLive Desk
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट (Science, Arts और Commerce) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Roll Code और Roll Number की मदद से चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष Arts स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। Arts में 96.14%, Commerce में 93.37% और Science में 82.92% छात्र सफल हुए हैं। कुल मिलाकर लगभग 92% से अधिक छात्र परीक्षा में पास हुए हैं।
JAC के अनुसार Science टॉपर राशिदा नाज़ ने 489 अंक हासिल किए, जबकि Arts और Commerce में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
🔗 Direct Result Link:
https://jacresults.com/VS6GGHDJDMDP08NK0BQ144HNYASD23ET6
रिजल्ट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और DigiLocker पर भी उपलब्ध है।
