JPSC ने अचानक रद्द की परीक्षा, छात्रों में मचा हड़कंप
झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 में गड़बड़ी के कारण शिक्षा और उड़िया विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है। नई तिथि जल्द घोषित होगी।
Bhagalpur | B Live Desk:
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 26 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र की कमी और वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं।
इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने शिक्षा (Education-009) और उड़िया (Oriya-023) विषयों की परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने कहा कि यह निर्णय परीक्षार्थियों के हित में लिया गया है ताकि निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की जा सके।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोकारो और रांची के कुछ परीक्षा केंद्रों पर यह समस्या सामने आई थी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मान्य रहेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें।
