JPSC PT 2025: मॉडल आंसर जारी, 24 अप्रैल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

JPSC ने Combined Civil Services (PT) 2025 का मॉडल आंसर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 20 से 24 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए OTR पोर्टल पर लॉगिन कर साक्ष्य के साथ शिकायत करनी होगी।
रांची | BLive डेस्क
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या–01/2026) का मॉडल आंसर की जारी कर दिया है। इस आंसर की में सामान्य अध्ययन पेपर के प्रश्नों के सभी सेट (Series A, B, C, D) के उत्तर शामिल हैं। अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का आकलन कर सकते हैं।
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 20 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे से 24 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध OTR (One Time Registration) पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के खिलाफ स्पष्ट दावा और उसके समर्थन में प्रमाण/स्रोत देना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ईमेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
मॉडल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का सही आकलन करने का अवसर मिला है। आयोग सभी प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।
👉 Answer Key डाउनलोड करें:
Click Here
