JSSC ANM Answer Key जारी, 7 अप्रैल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ANM परीक्षा 2025 की Answer Key जारी कर दी है। अभ्यर्थी 7 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Bhagalpur | BLive Desk
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। यह परीक्षा 18 और 19 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार 7 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
JSSC ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करें। साथ ही आयोग की वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि आगे की अपडेट्स की जानकारी मिलती रहे।
