JSSC Answer Key पर सस्पेंस बरकरार, अभ्यर्थी अब भी इंतजार में
JSSC परीक्षा की Answer Key 23 मार्च को जारी हुई, लेकिन “Suspicious Activity” एरर के कारण 1000–1500 अभ्यर्थी इसे डाउनलोड नहीं कर पाए। एफिडेविट जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अभ्यर्थी अब Answer Key जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
Ranchi | BLive Desk
झारखंड माध्यमिक आचार (JSSC) परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) 23 मार्च को जारी की गई थी, लेकिन इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा।
करीब 1000 से 1500 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिनका Answer Key डाउनलोड नहीं हो पा रहा था। डाउनलोड के दौरान "Suspicious Activity" का एरर कोड दिख रहा था, जिससे अभ्यर्थियों में भ्रम और चिंता की स्थिति बन गई।
इस समस्या को देखते हुए JSSC ने नोटिस जारी कर प्रभावित अभ्यर्थियों से एफिडेविट जमा करने को कहा, जिसमें यह प्रमाणित करना था कि उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं की है।
आयोग द्वारा एफिडेविट जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय के भीतर अपना एफिडेविट जमा कर दिया है।
अब सभी प्रभावित अभ्यर्थी इस इंतजार में हैं कि उनका Answer Key कब उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल आयोग की ओर से इस संबंध में कोई नई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं की गई है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जल्द से जल्द Answer Key उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने परिणाम का आकलन कर सकें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकें।
