JSSC परीक्षा तिथि में बदलाव: अब जून में होगी CBT परीक्षा

JSSC ने विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि बदल दी है। पहले मई में होने वाली परीक्षा अब 20 से 23 जून 2026 के बीच CBT मोड में आयोजित होगी।
Bhagalpur | BLive Desk : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले यह परीक्षा 05 मई 2026 से 07 मई 2026 के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।
अब यह परीक्षा 20 जून 2026 से 23 जून 2026 तक रांची में CBT (Computer Based Test) मोड में आयोजित की जाएगी।
आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें।
