JTET 2026 को लेकर JAC का बड़ा अपडेट, आवेदन सुधार का मिलेगा मौका

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने JTET 2026 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण वेब नोटिस जारी किया है। परिषद ने आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों के सुधार, Exam Level परिवर्तन तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को नाम, जन्मतिथि, पता आदि में संशोधन का अवसर दिया जाएगा, जबकि कुछ बदलाव शुल्क के साथ होंगे। परिषद ने हेल्पडेस्क ई-मेल भी जारी किया है।
रांची | BLive डेस्क
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण वेब नोटिस जारी किया है। परिषद द्वारा जारी सूचना में आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को हुई त्रुटियों के सुधार एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
परिषद ने बताया कि कई अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन भरने के दौरान डेटा एंट्री में त्रुटियां की गई थीं। ऐसे अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा। इसमें दो प्रकार के संशोधन शामिल होंगे — शुल्क रहित संशोधन एवं शुल्क सहित संशोधन।
सूचना के अनुसार नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता आदि में सुधार बिना अतिरिक्त शुल्क के किया जा सकेगा, जबकि कोटि एवं Exam Level में बदलाव के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि Exam Level में परिवर्तन की सुविधा विशेष रूप से वर्ष 2024 के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा परिषद ने एकीकृत शैक्षणिक योग्यता (Integrated Course) से जुड़े अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को पोर्टल पर आवेदन से संबंधित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
JAC ने अभ्यर्थियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क ई-मेल भी जारी किया है, जहां आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं एवं त्रुटियों के संबंध में संपर्क किया जा सकता है।
परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार कर लें।
