OFSS पोर्टल पर इंटर नामांकन अपडेट करने का निर्देश जारी, 13 मई तक अंतिम मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने OFSS पोर्टल पर इंटर सत्र 2026-28 के नामांकन अपडेट को लेकर निर्देश जारी किया है। सभी शिक्षण संस्थानों को 12 मई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर 13 मई 2026 तक OFSS पोर्टल पर अपडेट अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। तय समय सीमा के बाद अपडेट का मौका नहीं मिलेगा।
Patna | BLive Desk
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने OFSS (Online Facilitation System For Students) पोर्टल के माध्यम से इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-28 के नामांकन अपडेट को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।
बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रथम चयन सूची 5 मई 2026 को जारी की गई थी और चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 5 मई से 12 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।
समिति ने बताया कि कई शिक्षण संस्थानों द्वारा अब तक विद्यार्थियों के नामांकन का अपडेट OFSS पोर्टल पर नहीं किया गया है। ऐसे में संस्थानों को अंतिम अवसर देते हुए 13 मई 2026 तक पोर्टल पर नामांकन अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
📌 बोर्ड ने क्या कहा?
- 12 मई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी
- 13 मई तक OFSS पोर्टल पर अपडेट अनिवार्य
- निर्धारित तिथि के बाद अपडेट का अवसर नहीं मिलेगा
- लापरवाही होने पर संबंधित प्राचार्य/प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे
बिहार बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित शिक्षण institutions को समय सीमा के भीतर नामांकन अपडेट सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
