बिहार बोर्ड ने इंटर स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया
बिहार बोर्ड ने इंटर स्पेशल व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी करते हुए परीक्षाएं 2 से 13 मई तक दो पालियों में आयोजित करने की घोषणा की है।
Patna | BLive Desk
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट स्पेशल एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 2 मई 2026 से 13 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—
- पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
बोर्ड द्वारा सभी संकायों—विज्ञान, वाणिज्य और कला—के लिए विषयवार परीक्षा तिथियां निर्धारित की गई हैं।
बिहार बोर्ड ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
इस परीक्षा के माध्यम से वे छात्र जिन्हें मुख्य परीक्षा में सफलता नहीं मिली या किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे सके, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।
