RRB NTPC Graduate Level Final Result 2026 जारी, 8113 पदों के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म
By Prashant Mishra

RRB ने NTPC Graduate Level भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 8113 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
New Delhi | BLive Desk
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8113 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
अभ्यर्थी अब RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
महत्वपूर्ण जानकारी:
- भर्ती विज्ञापन संख्या: CEN 05/2024
- कुल पद: 8113
- फाइनल रिजल्ट जारी: 07 मई 2026
- CBTST परीक्षा तिथि: 11 फरवरी 2026
- आयु सीमा: 18 से 36 वर्ष
RRB NTPC भर्ती प्रक्रिया में CBT-I, CBT-II, CBAT और CBTST सहित कई चरण शामिल थे। सभी चरणों के सफल समापन के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है।
