बिहार में RTE के तहत 25% सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू
RTE के तहत बिहार में निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन, सत्यापन और चयन की पूरी प्रक्रिया मई तक पूरी कर ली जाएगी।
Bhagalpur | BLive Desk
बिहार में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों के लिए आवेदन की तिथियां जारी कर दी हैं।
15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक छात्र पंजीकरण किया जाएगा, जबकि 17 अप्रैल से 02 मई 2026 तक पंजीकृत छात्रों का सत्यापन होगा। इसके बाद 05 मई 2026 को चयनित छात्रों को ऑनलाइन स्कूल आवंटित किया जाएगा।
चयनित छात्रों का नामांकन संबंधित विद्यालयों में 06 मई से 21 मई 2026 तक कराया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगी।
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन कर अपने बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का लाभ दिलाएं।
आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट
http://gyandeep-rte.bihar.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
