भागलपुर में SSP का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

बरारी थाना में SSP ने औचक निरीक्षण किया, जहां लंबित मामलों की समीक्षा और जांच की प्रगति पर जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Bhagalpur | BLive Desk
भागलपुर के बरारी थाना का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने में लंबित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई और अनुसंधान की प्रगति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में SSP ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित और सख्त कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने थाना कर्मियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
