भागलपुर में ‘Startup Bihar Idea Bootcamp’ का आयोजन, 70 स्टार्टअप आइडिया ने लिया भाग

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में Startup Bihar Idea Bootcamp का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े 70 स्टार्टअप आइडिया ने भाग लिया। प्रतिभागियों को आइडिया वैलिडेशन, बिजनेस मॉडल, सरकारी योजनाओं, मेंटरशिप और मार्केट अवसरों से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।
भागलपुर | B Live डेस्क
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (BCE) के Startup Cell की ओर से 29 सितंबर को Startup Cell Conference Hall में ‘Startup Bihar Idea Bootcamp’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े 70 स्टार्टअप आइडिया ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा innovators को Startup Idea Generation, Idea Validation, Business Model Development, Entrepreneurship तथा Startup Bihar Policy और Government Support से संबंधित व्यावहारिक जानकारी और मार्गदर्शन देना था।
Bootcamp के दौरान प्रतिभागियों ने अपने innovative ideas और business concepts प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों, entrepreneurs और अन्य stakeholders से उन्हें feedback एवं guidance भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में District Industries Centre (DIC), Bhagalpur के General Manager राकेश कुमार ने Startup Bihar के तहत उपलब्ध सरकारी योजनाओं, startup support और entrepreneurship opportunities की जानकारी साझा की। उन्होंने idea से startup तक की प्रक्रिया, idea validation और business development के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।
इसके अलावा Business Development Lead गोपी कृष्ण सखिनाला ने business development, market opportunity, customer validation और startup growth से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। Project Manager अजय कुमार ने project development, planning एवं execution के संबंध में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में Stepupify Labs Pvt. Ltd. के Founder अजित कुमार तथा Startup Founder प्रफुल्ल कुमार सिंह ने अपने entrepreneurial अनुभव साझा किए और innovation, problem-solving तथा market-oriented product development के महत्व पर चर्चा की।
Bootcamp में Bihar Agricultural University (BAU), Government एवं Private ITI, Government Polytechnic Bhagalpur, Government एवं Private Degree Colleges तथा BCE Bhagalpur के विद्यार्थी और startup representatives शामिल हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को Idea Validation, Mentorship, Government Startup Schemes, Business Development, Incubation एवं Market Opportunities से जुड़ने का अवसर मिला। आयोजकों के अनुसार Startup Cell की ओर से विद्यार्थियों और युवा entrepreneurs को mentorship, networking, incubation एवं market linkage उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
