ई-शिक्षाकोष पर दिखा ‘Transfer Order Letter’ का ऑप्शन, शिक्षकों में बढ़ी उम्मीद

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के लिए ‘Transfer Order Letter’ का विकल्प दिखाई देने लगा है। फिलहाल इसमें ‘No Record Found’ दिख रहा है, लेकिन इससे ट्रांसफर लेटर अपलोड करने की प्रक्रिया आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अब शिक्षकों को लेटर अपलोड होने का इंतजार है।
पटना | BLive डेस्क
बिहार में शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अब ‘Transfer Order Letter’ का विकल्प दिखाई देने लगा है। हालांकि फिलहाल इस विकल्प में जाने पर ‘No Record Found’ दिख रहा है।
इससे यह संकेत मिल रहा है कि शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश से संबंधित प्रक्रिया पोर्टल पर आगे बढ़ रही है। अब शिक्षकों की नजर इस बात पर है कि विभाग कब तक संबंधित Transfer Order Letter को शिक्षकों की ई-शिक्षाकोष ID पर अपलोड करता है।
शिक्षकों के बीच चर्चा है कि इससे पहले भी पोर्टल पर स्कूल आवंटन से संबंधित विकल्प दिखाई देने के बाद जल्द ही संबंधित आदेश उपलब्ध होने लगे थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस बार ट्रांसफर लेटर किस तारीख से सभी शिक्षकों की ID पर दिखाई देगा।
फिलहाल ‘Transfer Order Letter’ का विकल्प दिखाई देना शिक्षकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अब सभी की नजर विभाग की अगली अपडेट पर है।
