UGC NET June 2026: English, Commerce और Sociology की परीक्षा फिर होगी

UGC NET June 2026 की English, Commerce और Sociology की परीक्षा दोबारा आयोजित होगी। NTA ने त्रुटियों के कारण री-एग्जाम का फैसला लिया है। English और Commerce की परीक्षा 9 सितंबर तथा Sociology की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को होगी। उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नई दिल्ली | BLive डेस्क
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। English, Commerce और Sociology विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
NTA की जांच समिति ने इन तीनों प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद, व्याकरण और प्रश्नों की भाषा से जुड़ी कई त्रुटियां पाईं। कुछ प्रश्नों की पुनरावृत्ति भी सामने आई थी।
दोबारा परीक्षा का शेड्यूल
- English: 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
- Commerce: 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
- Sociology: 10 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
उम्मीदवारों के लिए राहत
इन तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
परीक्षा का शहर, केंद्र और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी बाद में NTA की ओर से जारी की जाएगी।
84 विषयों का रिजल्ट प्रभावित नहीं होगा
NTA के अनुसार, जिन 84 विषयों के लिए Answer Key Challenge जारी किया गया था, उनका परिणाम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित किया जाएगा।
इन विषयों के JRF, Assistant Professor और Ph.D. प्रवेश से संबंधित प्रक्रिया पर तीन विषयों की दोबारा परीक्षा का असर नहीं पड़ेगा।
उम्मीदवार UGC NET से जुड़ी जानकारी के लिए केवल NTA की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।
#UGCNET #UGCNET2026 #UGCNETJune2026 #Sociology #Commerce #English #NTA #EducationNews #BLive
