गोली की आवाज से दहला Washington, Trump सुरक्षित

व्हाइट हाउस डिनर के दौरान गोलीबारी की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य मेहमानों को सुरक्षित निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को हिरासत में ले लिया।
Bhagalpur | BLive Desk
Washington D.C. में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी जैसी आवाज सुनाई देने से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और फर्स्ट लेडी Melania Trump को तुरंत Secret Service एजेंट्स द्वारा सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आवाज सुनते ही लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए। लगभग 2,600 मेहमानों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया।
घटना के बाद राष्ट्रपति Trump ने सुरक्षा एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने "बेहतरीन काम" किया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।
