
भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कुतुबगंज में वारदात; पुलिस जांच में जुटी
भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज में भाजपा के श्रीनारायण शाह मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


