
झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत: JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
झारखंड के छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने JSSC-CGL समेत TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उनके रिजल्ट रद्द करने की घोषणा की है। मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। अब नई परीक्षा प्रक्रिया और उसकी तारीख को लेकर छात्रों की नजर सरकार के अगले आदेश पर है।







