
भागलपुर में पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा, जल्द शुरू होगा मुफ्त रूफटॉप सोलर सिस्टम का इंस्टॉलेशन
भागलपुर में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में केजे (कुटीर ज्योति) उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर सिस्टम लगाने की तैयारी, गुणवत्ता, निगरानी और एपीएल उपभोक्ताओं के बैंक ऋण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। प्रशासन ने जल्द इंस्टॉलेशन शुरू करने और पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।








