
भागलपुर में भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी सम्मानित
भागलपुर के स्काउट-गाइड भवन में 7 नवंबर को भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्काउटिंग एवं गाइडिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार लोगों को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उन्हें सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।








